फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर बैठे स्मार्टफोन पर देख सकेंगे ड्राफ्ट सूची में अपना नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए अब बूथ या बीएलओ के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे मोबाइल फोन व ऑनलाइन माध्यम से भी मतदाता सूची में नाम देख सकेंगे। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने ईसीआईनेट मोबाइल एप व वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि मतदाता ceouttarpradesh.nic.in व voters.eci.gov.in पर जाकर अपना नाम जांच सकते हैं। निर्वाचन संबंधी शिकायत भी ऑनलाइन दर्ज कराकर उसकी स्थिति देख सकते हैं। बरेली में 11 अप्रैल से 24 नवंबर तक एनजीएसपी पोर्टल पर 1,342 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 1,330 का निस्तारण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि बीएलओ से सीधे बात करने के लिए ''बुक ए कॉल विद बीएलओ'' सुविधा भी उपलब्ध है। एसआईआर के दौरान 16,386 कॉल बुक हुईं, जिनमें 15,757 मतदाताओं से संपर्क किया गया। मतदाताओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 और 1800-11-1950 भी उपलब्ध हैं। जिला संपर्क केंद्र के नंबर 0581-2510673 और 0581-2991223 पर भी निर्वाचन संबंधी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें