फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्काई वॉक पर जल्द ले सकेंगे विभिन्न व्यंजनों के स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्काई वॉक पर जल्द ही शहर के चाट पकौड़ी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेते हुए आसपास का नजारा देख सकेंगे। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी इसी महीने पीपीटी प्रेंजेटेशन से संचालन का तरीका और दुकानों की नाप और सुरक्षा संबंधी उपायों का आकलन करेंगे। उनकी झंडी मिलते ही काम होगा।
विज्ञापन

पटेल चौक पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्काई वॉक बनाया है। निर्माण पूरा होने के 18 महीने बाद भी उपयुक्त फर्म का चयन न होने से अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। अब मुंबई की फर्म ने स्काई वॉक पर 50 दुकानें/स्टॉल प्रस्तावित किए हैं। इनके साइज को लेकर मंडलायुक्त को निर्णय लेना है ताकि आवागमन के दौरान सुरक्षा संबंधी नियमों का उल्लंघन न हो। ब्यूरो

मंडलायुक्त के सामने निजी कंपनी का प्रेजेंटेशन होते ही इसके संचालन का तरीका तय हो जाएगा। प्रस्तावित दुकानों के कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद स्काई वाॅक जनता के लिए समर्पित होगा। इसके संचालन से शहर की शान बढ़ेगी। विकास को रफ्तार मिलेगी। -संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे धरातल पर उतरा स्काई वॉक
फरवरी 2021 में तैयार हुआ प्रस्ताव

अप्रैल 2022 में मिली स्वीकृति

नबंबर 2023 तक होना था निर्माण पूरा

अप्रैल 2024 में निर्माण पूरा हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें