फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली पहुंचे आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह

Sun, 14 Feb 2016 01:49 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने जेएनयू मामले में भाजपा को ही घेरते हुए कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में उसी पीडीपी को समर्थन देकर सरकार बनवाई, जो अलगाववादियों का समर्थन करती आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा से किसी को राष्ट्रवाद का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी इसके पक्ष में है लेकिन इस बहाने निर्दोष लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। निर्दोष छात्रों को हॉस्टल से उठाया जा रहा है और प्रोफसरों के साथ अभद्रता हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया का वीडियो उन्होंने खुद देखा है जिसमें पाकिस्तान के पक्ष और भारतीय संविधान के विरोध की कोई बात नहीं है फिर भी उसकी गिरफ्तारी करके मोदी सरकार ने निर्दोषों पर भी कार्रवाई करने का सुबूत दे दिया है। इससे साफ हो गया है कि केंद्र सरकार जेएनयू जैसी प्रतिष्ठित संस्था को खत्म कर देना चाहती है। शनिवार शाम को बरेली आए संजय सिंह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि यूपी में गुंडाराज पूरी तरह से कायम है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अभी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने पर निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें