फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ...तू बरेली के वालियों का सुल्तान है

Sun, 05 Apr 2026 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दरगाह शाहदाना वली के सत्रहवीं शरीफ के उर्स का आगाज शनिवार को हुआ। पहले दिन अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी देकर मन्नत-ओ-मुराद मांगी।
विज्ञापन

सुबह कुरान ख्वानी के बाद मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा खां ने दरगाह शरीफ पर सलातो सलाम का नजराना पेश किया। इसके बाद जायरीन दरगाह पर चादरपोशी व गुलपोशी करने पहुंचते रहे। मुतवल्ली अब्दुल वाज़िद खा नूरी बब्बू मियां ने उनके लिए लंगर का इंतजाम किया।
विज्ञापन

रात को मिलादे पाक की महफिल के बाद आयोजित जलसे में मौलाना इमरान बरकाती, मौलाना सैयद रेहान, मौलाना भूरा ने कलाम पेश किए। आजम बरकाती ने ...तू बरेली के वालियों का सुल्तान है कलाम पढ़कर खूब वाहवाही लूटी। देर रात तक चला कार्यक्रम सूफी रिजवान रजा खां कादरी की निगरानी में संपन्न हुआ। दरगाह के मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि रविवार को रात 10 बजे से महफिल ए समां होगी। उर्स की व्यवस्था में गफूर पहलवान, अब्दुल सलाम नूरी, सलीम रजा, गुल्लन खान, जावेद खां, भूरा साबरी, यूसुफ इब्राहिम, इरफान घोसी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें