'You are all sold, I will send you prison'
- फोटो : 'You are all sold, I will send you prison'
डेलापीर तालाब पर निर्माण के मामले पर हाईकोर्ट में छह जुलाई को फैसला सुनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से इसमें अपील दाखिल की गई थी। सोमवार को केस की तैयारी में नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने अपील फाइल मंगवाई तो वह मिली नहीं। पैरोकार बाबू दिनेश गुप्ता ने आकर बताया कि अपील फाइल निगम में नहीं है। गुस्से से आगबबूला नगर आयुक्त बाबू पर बरस पड़े। बोले, ‘तुमको तो मैं जेल भिजवा दूंगा। जिस अपील फाइल को लेकर तुम कोर्ट गए थे उस फाइल की एक कॉपी निगम में होनी चाहिए थी। तुमने अपील फाइल न रखकर अच्छा नहीं किया है। तुम सब बिके हुए हो, भगवान तुमको बख्शेगा नहीं।’
नगर आयुक्त का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ। ‘बोले कि, जिस निगम का नमक खाया है उसी के साथ धोखा दे रहे हो। आखिर क्या मिला तुमको फाइल गायब करके। जितना टीए और डीए लेकर कोर्ट के चक्कर लगाते हो वह सब तुमसे वसूला जाएगा और तुमको सस्पेंड करेंगे’ यह कहकर नगर आयुक्त ने बाबू को कमरे से भगा दिया। पैरोकार बाबू दिनेश गुप्ता वहीं रोने लगा और कान पकड़ कर माफी मांगी। अपनी सफाई में उसने वक ील द्वारा एक कापी न बनाए जाने का जिक्र किया तो नगर आयुक्त और तेज चिल्ला पड़े। कहा कि अगर एक मिनट और यहां रुके तो अभी जेल भिजवा दूंगा। दरअसल, डेलापीर तालाब का मामला इतना पेचीदा हो गया है कि निगम में फाइलें तक नहीं मिल रही है। कर्मचारियों की मिलीभगत से निगम इस केस में कमजोर पड़ गया।
- भाजपा नेताआें को भी सुनाई खरी- खरी
मेयर से मिलने के लिए भाजपा के कुछ नेता और पार्षद भी पहुंचे थे। नगर आयुक्त ने कहा कि मंत्री जी के सामने कई लोग बता रहे थे कि तालाब के संबंध में ये कागज हैं वह कागज हैं लेकिन अब कोई नहीं दे रहा है। इसी तरह सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के मामले में भी सीएम को गुमराह किया गया जब मैं उनसे मिला तो सारी हकीकत बताई।