फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी जी! अब न दिखेगी शहर की बदहाली.. न होटल की ‘खुशहाली’

Fri, 24 Nov 2017 01:38 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम स्‍थ्‍ाल देख्‍ाने पहुंचे भ्‍ााजपा नेता
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्य नाथ की जनसभा और होटल के रास्ते की बदहाली छिपाने के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। योगी जी को अब शहर की दुर्दशा दिखाने के बजाय एक ही कोने में घुमाने की व्यवस्था की गई है। यानी जैसा अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को बताया था, ठीक वैसे ही। एमबी इंटर कॉलेज में होने जा रही जनसभा अब बरेली कॉलेज में होगी। इसमें सेटेलाइट वाली रोड का जाम-गड्ढे, चौपुला रोड के डेथ प्वाइंट या कुतुबखाना मार्ग का भीषण जाम और कब्जे मुख्यमंत्री और उनकी टीम नहीं देख पाएगी। न ही डेलापीर स्थित मंडी की दुर्दशा या शहर की सड़कों पर जमे कब्जे उनकी नजरों में आएंगे। अफसर सिविल लाइंस वाले सर्किट हाउस से बरेली कॉलेज तक का रूट ही सीएम को दिखाएंगे, जिसे चमकाने में पूरा अमला जुट गया है। होटल के ऐशोआराम और शाही इंतजाम के बजाय मुख्यमंत्री के लिए योगियों वाली सादी व्यवस्था सर्किट हाउस में की जा रही है। उसमें होटल जैसी मुर्ग मुसल्लम या लेडीज वेटर्स वाली टीम नहीं, पूजन सामग्री लिए सेवक-संतों का दल तैयार किया जा रहा है। जहां योगी जी अपनी दैनिक दिनचर्या के साथ शहर के संघ-पार्टी के कारसेवकों से मिलकर उन्हें जीत के लिए प्रेरित कर सकें। 

डॉ. तोमर के इलाके
में रूठों को मनाएंगे
सीएम योगी भाजपा मेयर प्रत्याशी को जिताने के लिए रामपुर बाग स्थित अशोक और विभोर गोयल के आवास पर चुनिंदा लोगों से बातचीत करने के बहाने रूठों को मनाएंगे। बता दें कि डॉ. आईएस तोमर भी रामपुर बाग में रहते हैं। बैठक में आमंत्रित लोगों की सूची बनना शुरू हो गई है। सीएम पूरे जिले में सभी चेयरमैन और सभासद जिताने पर जोर देंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे भी रहेंगे।
विज्ञापन


मेथी का साग, तवे की रोटी
योगी जी का रात्रि भोज और सुबह का नाश्ता लगभग तय हो गया है। उनके खानपान की व्यवस्था स्वर्ण टॉवर होटल को सौंपी गई है। सीएम योगी के रात्रि भोज के लिए हरी सब्जी, पालक और मेथी साग के साथ तवे की रोटी की व्यवस्था हो रही है। इसके साथ ही गाय का दूध और घी रहेगा। सुबह नाश्ता में दलिया, दूध, कॉफी आदि होगी।
विज्ञापन


रखेंगे टैक्स की दिक्कतों का पुलिंदा
शहर में मनमाने टैक्स लगाए जाने पर भाजपा की नगर निगम टैक्स विरोधी संघर्ष समिति मुख्यमंत्री से मिल कर ज्ञापन सौंपेगी। टैक्स विरोधी संघर्ष समिति अध्यक्ष सतीश रोहतगी ने बताया कि नगर निगम ने न्याय प्रक्रिया अपनाए बगैर बरेली की जनता पर कानपुर, गाजियाबाद, आगरा से कही अधिक गृहकर लगाया है। अब यह मामला सीएम को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें