फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरू हो सका ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महानगरों की तर्ज पर जिले में प्रस्तावित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की कवायद भी परवान नहीं चढ़ सकी है। इसी साल ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू होना था, लेकिन परिवहन विभाग की अनदेखी से अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। दस हजार वर्ग मीटर में करीब चार करोड़ के बजट से बनने वाले इस इंस्टीट्यूट में ऑटोमेटिक ट्रेनिंग के सभी इंतजाम करने थे। सीएंडडीएस की ओर से नक्शा भी बनाकर अफसरों को दिया जा चुका है। इंस्टीट्यूट में मोटर ड्राइविंग की ट्रेनिंग देने के साथ ही, सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण लेने पर आवेदक को अलग से डीएल बनवाने की जरूरत नहीं होगी। निर्माण के लिए शासन ने करीब ढाई करोड़ का बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक भी बदहाल
परसाखेड़ा में करीब पांच करोड़ के बजट से पांच हजार वर्गमीटर में बनाया गया ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक अफसरों की लापरवाही से अब तक शुरू नहीं हो सका है, लेकिन ट्रैक पर लगाए गए 11 सीसीटीवी कैमरे, पांच सेंसर गेट, सिग्नल और ट्रैक आदि की स्थिति बदहाल हो गई है। इसी साल अप्रैल में दौरे पर आए परिवहन आयुक्त की गाड़ी भी निरीक्षण के दौरान ट्रैक में फंस गई थी। उन्होंने भी ट्रैक के नक्शे में खामी मिलने पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को तत्काल ट्रैक दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अब तक ट्रैक का कार्य अटका हुआ है। एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि ट्रैक संचालन के लिए अब तक अप्रूवल नहीं मिल सका है। अप्रूवल मिलने के बाद तेजी से व्यवस्थाएं दुरुस्त कर संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें