फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साइकिल से यात्रा कर बरेली पहुंचीं नेपाल की यमुना, अकेले तय किया पूरा सफर

Sun, 24 May 2026 12:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नेपाल की यमुना दाकल साइकिल से यात्रा कर शनिवार को बरेली पहुंची। वह काठमांडू से निकली थीं। 35 वर्षीय यमुना ने काठमांडू से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हरिद्वार, बद्रीनाथ और केदारनाथ होते हुए यह सफर तय किया। 
विज्ञापन
साइकिल यात्री यमुना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के काठमांडू से यमुना दाकल 105 दिनों से अकेले साइकिल यात्रा कर बरेली पहुंचीं। वह मूल रूप से काठमांडू की रहने वाली हैं। यमुना ने बताया कि वह काठमांडू से निकल कर यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हरिद्वार, बद्रीनाथ केदारनाथ होते हुए वापस बरेली पहुंची हैं। जहां से महेंद्रनगर होते हुए वापस काठमांडू जाएंगी। 

विज्ञापन




35 वर्षीय यमुना ने बताया कि सफर के दौरान साइकिल कम्युनिटी के लोगों के साथ निरंतर फोन से टच में रहीं। वहीं, रास्ते में लोगों की उनकी बहुत मदद की। वह महिला सुरक्षा पर कहती हैं कि ऐसी यात्रा करते समय में मन आत्मविश्वास से भरपूर होना चाहिए, तभी हम कोई बाधा पार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पता हो कि मदद किससे लेनी है या किससे नहीं लेनी है। ये पहली बार था जब मैंने अकेले यात्रा पूरी की है। इसके बाद अब साइकिल से वर्ल्ड टूर जाने की योजना है। यमुना वीडियो व फोटोग्रॉफी करती हैं। वह बताती हैं कि लड़कियों को इस तरह की यात्रा से पहले स्वयं को शारीरिक रूप से इतना सक्षम होना चाहिए कि अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें