फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फटकार के बाद एक्सईएन ने दिखाई तेजी, छुट्टी के दिन भी पहुंचे निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महापौर की फटकार के बाद एक्सईएन दिलीप शुक्ला समेत निगम के अन्य सभी अभियंताओं के हाव-भाव बदल गए। छुट्टी के दिन भी निगम पहुंचकर कामकाज में डटे रहे। इस दौरान अटकी फाइलों को पूरा कर आगे बढ़ाया। निर्माण विभाग के अधिकारियों से लेकर अनुचार तक, सभी द्वितीय शनिवार को भी कार्यालय में डटे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम में 15वें वित्त आयोग की समीक्षा बैठक में अधूरे कार्यों पर महापौर उमेश गौतम ने निर्माण विभाग के एक्सईएन दिलीप शुक्ला समेत अन्य अभियंताओं को फटकार लगाई थी। इसका असर रहा कि द्वितीय शनिवार के अवकाश में जहां निगम के अन्य कार्यालयों में ताले लटके हुए थे, वहीं निर्माण विभाग के अधिकारी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मीटिंग हॉल में डटे रहे। इस दौरान अन्य किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।

कर्मचारियों को पूर्व चीफ इंजीनियर बीके सिंह की आई याद
निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि छुट्टी के दिन बैठे एक्सईएन ने 40 से अधिक फाइलों को पूरा किया है। इसमें नक्शों के साथ ठेकेदारों के भुगतान की फाइलें भी शामिल हैं। उसने यह भी कहा कि निलंबित हुए पूर्व चीफ इंजीनियर बीके सिंह के वक्त में कभी काम अधूरा नहीं रहता था, लेकिन मौजूदा अधिकारियों की लेटलतीफी की वजह से उनकी छुट्टी भी बर्बाद हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें