फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गलत नाम, बदला पता... पिता का नाम लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक साल पहले जीआईएस सर्वे से शुरू हुआ गृहकर का क्लेश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। टैक्स बिलों पर त्रुटियों की भरमार है। किसी करदाता का नाम गलत दर्ज है तो किसी का पता ही बदल गया है। कुछ बिलों पर करदाता के पिता का नाम ही दर्ज नहीं है। करदाता बिलों को ठीक कराने के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बैनामे में उनका मकान सुभाषनगर में दर्शाया गया है। 31 मार्च 2024 के बाद नगर निगम की ओर से जारी टैक्स बिल पर पता सुभाषनगर के बजाय वीर भट्ठी दर्ज है। इसे ठीक कराने के लिए वह एक साल से भटक रहे हैं। पते का सत्यापन नहीं हो पाने की वजह से करदाताओं के दूसरे काम भी अटक रहे हैं।
विज्ञापन

यह तो महज बानगी है। हकीकत में रोज सैकड़ों लोग इस तरह के मामले लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें