बरेली। बनखंडी नाथ मंदिर में आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के दांवपेच से दर्शकों का मनोरंजन किया। दंगल में कुल 16 कुश्तियां हुईं। कई मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए, जबकि कुछ में पहलवानों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा और कासगंज सहित कई स्थानों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया।
दंगल की प्रमुख कुश्तियों में दिल्ली पहलवान और साजिद पहलवान का मुकाबला बराबरी पर छूटा। मेरठ के भूरा पहलवान और राजन पहलवान की टक्कर भी बेनतीजा रही। वासु पहलवान और राजीव पहलवान की कुश्ती भी बराबरी पर समाप्त हुई। गाजियाबाद के अनुज पहलवान और कासगंज के गौतम पहलवान के बीच का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। मथुरा के विजय पहलवान ने मेरठ के भूरा पहलवान को हराया। अजमेर के बाबर पहलवान और दिल्ली के उत्तम पहलवान के बीच हुई कुश्ती में उत्तम पहलवान विजयी रहे। सर्जन पहलवान ने रिंकू पहलवान को हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान मेला संयोजक गिरधारी लाल साहू, संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, अध्यक्ष सुरेश चंद राठौर और संरक्षक हरिओम राठौर, विक्रम राठौर, नाजिम पहलवान, लक्ष्मी नारायण राठौर, मुन्ना लाल राठौर आदि मौजूद रहे।