फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ा होगा सेटेलाइट बस अड्डा चौराहा

Wed, 02 Mar 2016 01:31 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेटेलाइट बस अड्डे चौराहा को चौड़ा करने की प्लानिंग को डीएम और एसएसपी की बैठक में फाइनल रूप से दे दिया गया है। शाहजहांपुर रोड से शहामतगंज की तरफ को सैन्य क्षेत्र की बाउंड्री के किनारे से रोड बनाकर वाहनों को सीधे निकाला जाएगा। इसी तरह पीलीभीत की तरफ जाने वाले वाहन भी ट्रैफिक लाइट पर नहीं रुकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में एसएसपी आरके भारद्वाज, एआरटीओ(प्रशासन) राजेश करदम, एआरटीओ(प्रवर्तन) उदयवीर सिंह, एसपी ट्रैफिक ओपी यादव की मौजूदगी में डीएम गौरव दयाल ने कहा कि थानों में बिना वजह खड़े वाहनों का जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि संभागीय परिवहन के पकडे़ 50 से अधिक वाहनों को उनके मालिक छुड़ाने नहीं आए हैं। उनका 45 दिनों के अंदर निस्तारण होना चाहिए। देहात से आने वाले आटो रिक्शा को लेकर डीएम और एसएसपी ने कहा कि देहात के ऑटो रिक्शा पर लाल रंग से आरओ लिखवाया जाए। फिर ये ऑटो रिक्शा शहर में चलते मिलें तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। शहर में देहात का ऑटो रिक्शा चलता मिलने पर उनके परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सेटेलाइट बस अड्डा चौराहा पर सेना की दीवार के सहारे शाहजहांपुर रोड को चौड़ा किया जाएगा। शाहजहांपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को डिवाइडर बनाकर वाहनों को सीधे निकाल दिया जाएगा। शहामतगंज से पीलीभीत बाइपास जाने वाले वाहनों को सीधे निकालने के लिए नाले के ऊपर रोड बना दिया जाएगा। इससे शहामतगंज और सेटेलाइट बस अड्डे पर जाम की समस्या नहीं रहेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें