फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईवीआरआई में किसान सारथी कोष पर कार्यशाला 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में 24 फरवरी को किसान सारथी कोष के माध्यम से पशु स्वास्थ्य और प्रबंधन परामर्श सृजन विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला होगी। संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से जुलाई 2021 में किसान सारथी कोष का शुभारंभ किया था। यह राष्ट्रीय पहल किसानों को समयबद्ध, आवश्यकता आधारित और स्थान विशिष्ट कृषि परामर्श उपलब्ध कराने के लिए संचालित है। किसान सारथी कोष के डिजिटल प्लेटफॉर्म से करीब 3.4 लाख से अधिक गांवों के 2.80 करोड़ किसान लाभान्वित हो रह हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें