फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लेबर अड्डे के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, इस एप पर पंजीकरण कराएं श्रमिक, घर बैठे मिलेगा काम

Wed, 22 Jul 2026 05:57 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

निर्माण श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। लेबर एप पर पंजीकरण करने वाले श्रमिकों को लेबर चौक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्हें एक ही प्लेटफॉर्म पर काम की जानकारी मिलेगी। साथ ही योजना का लाभ भी मिलेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में निर्माण श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मुहैया कराने के लिए बुधवार को राजेंद्र नगर स्थित लेबर अड्डे पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना समेत अन्य की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा ने बताया कि डिजिटल लेबर एप से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और सेवायोजकों का ऑनलाइन पंजीकरण होगा। इससे सेवायोजकों को निर्माण श्रमिकों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी। श्रमिकों को लेबर अड्डे के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 

यह भी पढ़ें- बरेली में छात्रा ने दी जान: एक संगठन के लोगों ने होटल में प्रेमी संग पकड़ा था, वीडियो बनाकर किया था वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्र श्रमिकों से एप पर पंजीकरण कराने और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। डिजिटल व्यवस्था ज्यादा आसान, पारदर्शी, समयबद्ध होगी। भविष्य में इसका लाभ रोजगार और अन्य श्रमिक सेवा में मिलेगा। यहां श्रम प्रवर्तन अधिकारी विवेक कुमार त्रिवेदी, अरविंद सिंह, बीओसीडब्ल्यू कर्मचारी आरिफ मियां और मुजाहिद हुसैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें