फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन के साथ मिष्ठान पाकर कामगार हुए खुश

विज्ञापन
राहत सामग्री बांटते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने समाजसेवियों के सहयोग से तीन सौ लोगों को वितरित किया खाना

बरेली। लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खाना और अन्य जरूरत की चीजें पहुंचाने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार की अमर उजाला फाउंडेशन और समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को सुबह तहरी के साथ पूड़ी-सब्जी और रसभरी (मिष्ठान) कावितरण किया। रामपुर बाग में सीता रसोई के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन ने कैंप लगाया। खाना के साथ मिष्ठान पाकर गरीबों के चेहरे खिल गए। सीता रसोई की संचालिका प्रतिभा अग्रवाल ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन से सबसे ज्यादा भला गरीब तबके का हुआ है। इस मौके पर प्रभात अग्रवाल, राजा चावला, सुरेश गंगवार, रमेश चंद्र, नीरव अग्रवाल आदि उपस्थित थे। अभियान के तहत पूरे शहर में सहायता शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, राशन और खाना आदि वितरित किया जाता है। कैंप में हर दिन बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर खाना खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें