फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फैक्टरी में ड्यूटी नहीं लगाई तो भड़का श्रमिक, मुंशी को लाठी से पीटा; घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 30 May 2026 02:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में ठेकेदार के मुंशी ने श्रमिक को काम पर रखने से इनकार कर दिया, जिससे वह भड़क गया। श्रमिक ने लाठी से मुंशी पर हमला कर दिया। सबके सामने उसे पीट दिया। 
विज्ञापन
श्रमिक ने लाठी से मुंशी को पीटा। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में ठेकेदार के मुंशी ने एक श्रमिक को ड्यूटी पर लेने से मना कर दिया तो उसने लाठी से हमला कर दिया, जिससे मुंशी घायल हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित ने इस मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन




परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर दो पर स्थित बाडीलाल इंडस्ट्रीज में अभिजीत त्रिपाठी का लेवर सप्लाई का ठेका है। उनकी सनराइज इंटरप्राइजेज नाम से फैक्टरी में फर्म रजिस्टर्ड है। श्रमिकों को ड्यूटी पर लगाने का काम उनका मुंशी भानु प्रकाश मिश्रा देखता है। वह फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले है। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब सात बजे मुंशी भानु प्रकाश मिश्रा फैक्टरी गेट पर श्रमिकों की ड्यूटी लगा रहे थे। इसी दौरान तिलियापुर निवासी तस्लीम खां को ड्यूटी पर लेने से यह कहकर मना कर दिया कि वह बहुत दिनों बाद ड्यूटी पर आया है। पहले उन्हें ड्यूटी पर लिया जाएगा जो लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। 

आरोपी ने लाठी से किया हमला 
जिसके बाद तस्लीम वहां से चला गया कुछ देर बाद वह अपने एक अन्य साथी के साथ लाठी लेकर आया और मुंशी पर हमला कर दिया। कई प्रहार किए, जिससे मुंशी घायल हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित ने इस मामले में तस्लीम व उसके एक अन्य साथी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
 
परसाखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर उन्हें मिल गई है। घायल को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

फैक्टरी प्रबंधन ने मांगी पुलिस सुरक्षा
बाडीलाल फैक्टरी के एचआर मैनेजर दिनेश सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि कि जिस समय फैक्टरी में सुबह सात से आठ बजे व शाम को छह बजे श्रमिक आते-जाते हैं, उस समय फैक्टरी गेट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें