फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: शराब फैक्टरी में बॉयलर की कन्वेयर बेल्ट में फंसकर मजदूर की मौत, परिजनों ने गेट पर शव रख लगाया जाम

Thu, 16 Jul 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सीबीगंज स्थित सुपीरियर इंडस्ट्रीज में बुधवार को बॉयलर की कन्वेयर बेल्ट में फंसकर मजदूर सत्यपाल सागर (50) की मौत हो गई। परिवार ने फैक्टरी गेट पर शव रखकर चार घंटे तक हंगामा किया। उन्होंने ओवरटाइम कराने और सुरक्षा जाली न होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
घटना के बाद फैक्टरी के बाहर जुटे कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज में बुधवार को सुपीरियर इंडस्ट्रीज (शराब फैक्टरी) के बॉयलर की कन्वेयर बेल्ट में फंसकर मजदूर सत्यपाल सागर की मौत हो गई। आक्रोशित परिवार वालों ने फैक्टरी गेट पर शव रखकर चार घंटे तक हंगामा किया। फैक्टरी प्रबंधन पर आरोप लगाया कि सत्यपाल से ओवरटाइम कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे सीओ द्वितीय नितिन कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी सत्यपाल सागर (50) सीबीगंज स्थित सुपीरियर इंडस्ट्रीज में बॉयलर पर काम कर रहे थे। मंगलवार शाम सात से बुधवार सुबह सात बजे तक उन्होंने ड्यूटी की। मृतक के बेटे गौतम ने बताया कि सुबह सात बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद भी उनके पिता से काम लिया जा रहा था। बुधवार अपराह्न तीन बजे वह बॉयलर की कन्वेयर बेल्ट में फंस गए। कन्वेयर बेल्ट के दोनों ओर सुरक्षा जाली नहीं लगी थी। फैक्टरी प्रबंधन ने मौत के बाद उनका शव एंबुलेंस से घर भेज दिया।

आक्रोशित परिवार वाले अपराह्न चार बजे शव लेकर सीबीगंज पहुंचे। यहां शव को फैक्टरी गेट के सामने रखकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्टरी ठेकेदार बाबूराम और परिवार वालों के बीच बात कराई, लेकिन मृतक के परिवार वाले हंगामा करते रहे। रात आठ बजे के बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा जा सका। मृतक के परिवार में पत्नी राजेश्वरी देवी, चार बेटे गौतम, योगेश, पुष्पेंद्र, विशाल व दो बेटियां नीतू, खुशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भी गई थी मजदूर की जान
दो साल पहले भी सुपीरियर इंडस्ट्रीज में इसी तरह सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव पस्तोर निवासी मजदूर ताराचंद की मौत हो गई थी। वह भी इसी ठेकेदार बाबूराम के अधीन काम करते थे। उस समय भी मृतक के परिवार वालों ने फैक्टरी गेट पर शव रखकर हंगामा किया था।

प्रबंधन ने कहा- आर्थिक सहायता के लिए तैयार
फैक्टरी के एचआर मैनेजर दिनेश मिश्रा ने बताया कि मजदूर ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था। वह पहले दिन ही ड्यूटी पर आया था। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रबंधन मानवता के नाते परिजनों के साथ है और हरसंभव आर्थिक सहायता देने के लिए तैयार है। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सुपीरियर इंडस्ट्रीज में एक मजदूर की कन्वेयर बेल्ट में फंसने से मौत हुई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों की ओर से आने वाली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें