फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बरेली में सीएचसी पर 'चलो इश्क लड़ाएं सनम...' गाने पर लगे ठुमके, सीएमओ ने किया जवाब तलब

Tue, 28 Jan 2025 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सीएचसी मीरगंज पर गणतंत्र दिवस पर फिल्मी गाने बजाए गए। फिल्मी गानों पर कर्मचारियों ने जमकर डांस किया। इसका वीडियो वायरल हुआ है। 
 
विज्ञापन
अस्पताल के कर्मचारी ने किया डांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीतों के साथ फिल्मी गीत चलो इश्क लड़ाएं सनम.. पर ठुमके लगे। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक से प्रकरण पर जवाब तलब किया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक युवक फिल्मी गाने पर डांस करता दिख रहा है। पास में ही आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्यकर्मी खड़े दिख रहे हैं। युवक को रोकने की बजाय ये लोग तालियां पीट रहे हैं। सोमवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने सीएचसी परिसर में फिल्मी गीतों पर थिरकने के वीडियो को लेकर मीरगंज चिकित्सा अधीक्षक से जबाव मांगा है। संतोषजनक जबाव न मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मी है डांस करने वाला युवक
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार पाल के मुताबिक सोमवार को उन्होंने डांस का वीडियो देखा। कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद स्टाफ को मिठाई वितरित कर वे किसी कार्य से चले गए थे। तब तक ऐसी कोई हरकत नहीं हुई थी। बताया कि डांस कर रहा युवक आउटसोर्स सफाईकर्मी है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। जो दिशानिर्देश होंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें