फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मानसून के बाद शुरू होगा बरेली-लखनऊ के बीच सिग्नलिंग प्रणाली का काम

Mon, 10 Aug 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-लखनऊ और रोजा-सीतापुर रेलखंड पर स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली का काम मानसून के बाद शुरू होगा। जून में मुरादाबाद-दिल्ली के बीच चार रेलखंडों में इसका काम पूरा किया जा चुका है। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली से रेल दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और गाड़ियों की लेटलतीफी भी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

बरेली-लखनऊ और रोजा-सीतापुर रेलखंड में स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली को पिछले साल मंजूरी मिली थी। यह रेल लाइन काफी व्यस्त होने के कारण गाड़ियां लेटलतीफी शिकार हो जाती हैं। मुरादाबाद-दिल्ली के बीच हापुड़-बाबूगढ़, पिलखुआ-हापुड़ और बाबूगढ़-कूचेसर खंडों में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली ने काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पांच रेलवे फाटकों को इंटरलॉक कर रेल सुरक्षा को और मजबूत बनाया गया है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि नई प्रणाली में ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी का निर्धारण ऑटोमेटिक रूप से हो जाएगा। इससे मानवीय चूक की गुंजाइश कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें