फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर काम करते पांच किशोर मुक्त कराए

Sun, 31 Jan 2016 01:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस की मानव तस्करी रोकथाम इकाई और श्रम विभाग की टीम ने शनिवार को कस्बे में संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापे में पांच किशोर दुकानों, प्रतिष्ठानों पर अवैध रूप से काम करते पाए गए। पांचों दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

पुलिस की मानव तस्करी रोकथाम इकाई बरेली के प्रभारी एसआई अनिल सिरोही और श्रम निरीक्षक राकेश सक्सेना ने शनिवार को भारी भरकम अमले के संग कस्बे में ताबड़तोड़ छापेमारी की। पांच बच्चे दुकानों पर अवैध रूप से काम करते पाए गए। अकील अहमद की जूते-चप्पलों की दुकान से मोहल्ला सराय के 13 साल के रिजवान, लोधीनगर चौराहे पर राकेश मौर्य के मौर्य नाश्ता कार्नर से उनासी गांव का 12 वर्षीय राजू, यहीं पर गोपाल की आनंद पंजाबी लस्सी शाप से ठिरिया खेतल का राजकुमार, ट्रैक्टर मैकेनिक बख्तावर की शाप से माली मोहल्ले के 15 वर्षीय चंद्रपाल और नई बस्ती के 14 वर्षीय अबरार को टीम ने दुकानों से निकाला और साथ बरेली ले गई। श्रम निरीक्षक ने बताया कि पांचों बच्चों को बरेली की चाइल्ड लेबर कोर्ट में पेश किया जाएगा। संबंधित दुकानदारों से जुर्माना वसूलने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई के भी संकेत दिए। टीम में एसआई विशाल प्रसाद, कांस्टेबिल अमित कुमार भी रहे। यहां बता दें कि कस्बे के ज्यादातर छोटे-बड़े व्यापारी श्रम विभाग के कानूनों को ताक पर रखकर नाममात्र की मजदूरी पर बच्चों से काम करवा रहे हैं। हालांकि छापे की भनक लगते ही ज्यादातर दुकानदारों ने बच्चों को दुकानों से भगा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें