बरेली। सेतु निगम ने चौपुला चौराहे पर काम तेज कर दिया है। रविवार को किला रोड पर पुराने पोल हटाने और नए तार खींचने का काम जारी रहा। इसके अलावा किला रोड पर पिलर निर्माण भी कराया जा रहा है। जल्द ही अयूब खां चौराहा की ओर पिलर का काम शुरू होगा।
चौपुला पर ओवरब्रिज के लिए पहले चौकी चौराहा की ओर पोल और तार हटाए गए थे। चौकी चौराहा के बाद अब काफी समय से किला और अयूब खां चौराहे की ओर पिलर बनाने का काम तेज हो गया है। रविवार को किला रोड पर कुछ जगहों पर पुराने पोल हटाने के बाकी काम को भी पूरा कर दिया गया है। अयूब खां चौराहे की ओर भी सड़क की खुदाई करने के साथ सड़क पर बोर्ड बैरीकेडिंग काफी दूर तक लगा दी गई है। ब्यूरो