फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेंथल-टांडा सादात मार्ग पर किनारों को समतल कराने का कार्य शुरू

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 3 सेंथल जादोपुर मार्ग पर की खबर का फोटो
विज्ञापन
सेंथल। सेंथल-टांडा सादात मार्ग पर किनारों को समतल करने का कार्य शुरू हो गया। रविवार को अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग ने मामले में संज्ञान लेकर काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

करीब 20 गांवों को जोड़ने वाले सेंथल-टांडा सादात मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2022 में किया गया था। मार्ग के निर्माण के बाद किनारों को समतल नहीं किया गया था। इससे सड़क काफी ऊंची हो गई थी और राहगीर आए दिन हादसों का शिकार हो रहे थे, लेकिन विभाग अनदेखी कर रहा था।

अमर उजाला ने ग्रामीणों से बात कर रविवार को मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो शुक्रवार से मार्ग पर मिट्टी डालकर किनारों को समतल करने का कार्य शुरू किया गया है। कार्य शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। टांडा सादात निवासी अशफाक हुसैन ने अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि अब मार्ग पर हादसों का खतरा कम होगा। हसन जहीर ने कहा कि किनारे सही न होने की वजह से जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। अब निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें