इस क्षेत्र में आवागमन रहेगा बाधित
चौपुला चौराहे से मालगोदाम होते हुए जंक्शन की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा। अगर किसी वाहन से आपको रेलवे के जंक्शन जाना है तो कचहरी होकर जाना होगा। जंक्शन से चौपुला आना है तो कचहरी होकर आ सकते हैं। उप परियोजना प्रबंधक ने बताया कि एसपी ट्रैफिक को पत्र भेज दिया गया है। निर्माण होने तक आवागमन प्रभावित रहेगा। मार्च तक काम पूरा होना है लेकिन फरवरी में काम पूरा हो जाए, यही प्रयास किया जाएगा।
पुल जुड़ने पर कम होंगी दिक्कतें
दोनों पुलों के जुड़ने से शहर के साथ बाहर से आने वाले तमाम लोगों की दिक्कतें कम हो जाएंगी। बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों को अगर शाहजहांपुर की ओर जाना है तो जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। अभी चौपुला पुल से उतरकर अटल पुल तक जाने में नीचे जाम का सामना करना पड़ता है। पुल बनने पर सीधे अटल सेतु तक पहुंच जाएंगे और जाम की स्थिति से बचेंगे। 10 से 15 मिनट का समय भी बचेगा। सफर को रफ्तार मिलेगी।