फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झारखंड के राज्यपाल बोले- बरेली से जो प्यार मिला, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता

Mon, 05 Aug 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का उद्यमियों और चिकित्सकों ने स्वागत किया। समारोह में उन्होंने कहा कि बरेलीवासियों से मिले प्रेम को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसी प्रेम और स्नेह ने मुझे आठ बार सांसद बनाया। 
विज्ञापन
शहर के लोगों ने झारखंड के राज्यपाल का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पूर्व सांसद और अब झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा है कि बरेलीवासियों से मिले प्रेम को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसी प्रेम और स्नेह ने मुझे आठ बार सांसद बनाया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी लोगों की इस भावना को समझा और सांसदी का टिकट काटे जाने के बाद आप नाराज न हों, इसलिए मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। 

विज्ञापन


वह रविवार को बरेली प्रबुद्धजन समिति द्वारा आईएमए हॉल में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब जो जिम्मेदारी मिली है, उसमें चाहकर भी बहुत सारी बातें नहीं कह सकता हूं। प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि अब आप उस पद पर है, जहां बोलना है तो पहले लिखें और पढ़ें। एक भी शब्द गलत नहीं होना चाहिए। 

वैसे मेरा मानना है कि हम आपके बीच के हैं, बाहर के नहीं। हमें तो आपके बीच में इतना ज्यादा रहना चाहिए कि वास्तविकता समझ सकें। उक्त समारोह का आयोजन संयुक्त रूप से आईआईए, सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, आईएमए और सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री सोसाइटी द्वारा किया गया था। 

विज्ञापन

इस मौके पर उद्यमी, चिकित्सक, सीए, व अन्य ने राज्यपाल का स्वागत किया। कार्यक्रम संचालक किशोर कटरू रहे। विशिष्ट अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल रहे। 

राजनीतिक रूप से दे चुका हूं त्यागपत्र
राज्यपाल ने कहा कि राजनीतिक रूप से अब त्यागपत्र दे चुका हूं। फिर जिस राज्य की जिम्मेदारी मिली है वहां मुख्यमंत्री कुछ दिन पूर्व जेल से बाहर आए हैं। उनके पिता हमारे साथी सांसद थे। उनसे मिलने जाऊंगा। ताकि केंद्र और राज्य सरकार के बीच तालमेल बना रहे। इस दौरान उद्यमी दिनेश गोयल, घनश्याम खंडेलवाल व डॉ. विमल भारद्वाज ने सांसद व मंत्री रहते उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

उद्यमियों ने किए गए कार्यों को किया साझा, सराहा
कार्यक्रम में सांसद व केंद्रीय मंत्री रहते हुए राज्यपाल के किये गए कार्यों को भी सराहा गया। दिनेश गोयल ने श्रम व टेक्सटाइल मंत्रालय के कार्यकाल के दौरान औद्योगिक विकास के कार्य सराहे। उद्योगपति घनश्याम खंडेलवाल ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के कार्यकाल में उद्योग, व्यापार की समस्या निराकरण के प्रयास साझा किए। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष उन्मुक्त संभव शील ने राज्यपाल की सादगी को साझा किया। डाॅ. विमल भारद्वाज ने चिकित्सा जगत के विकास में सहयोग की सराहना की।

ये रहे मौजूद
अभिनव अग्रवाल, अल्पित अग्रवाल, मयूर धीरवानी, रजत महरोत्रा, डॉ. राजीव गोयल, एसके सिंह, राजेश गुप्ता, डॉ. केशव अग्रवाल, डॉ. मनीष शर्मा, सुरेश सुंदरानी, डॉ. प्रमेंद्र महेश्वरी, गुरु मेहरोत्रा, डॉ. विनोद पागरानी, विमल रेवाड़ी, डॉ. सुदीप सरन, डॉ. महेंद्र बासु व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें