फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़कट्टों ने कुल्हाड़ियों से वॉचर पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के बांकेगंज में लकड़कट्टों के हमले में घायल वॉचर का इलाज करते स्वासथ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हाथ व शरीर के अन्य अंगों पर घातक प्रहार
विज्ञापन

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी रेंज में शातिर लकड़कट्टों ने एक वन वॉचर पर कुल्हाड़ियों से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर घातक प्रहार किए। गंभीर रूप से घायल वॉचर को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वॉचर शिवचरन अवैध रूप से काटी गई सागौन की लकड़ी बरामद करने गया था। तभी घात लगाए लकड़कट्टों ने उस पर हमला कर दिया। वन कर्मियों ने घटना की सूचना थाना मैलानी पुलिस को दी है। उधर, घटना की सूचना के बाद कुकरा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह बांकेगंज सीएचसी पहुंचे। इससे पहले शिवचरन इलाज के लिए लखीमपुर जा चुका था। उसने पूरा घटनाक्रम फॉरेस्टर को बताया। अपने बयान में बताया कि बासुकपुर गांव निवासी रामनिवास, इंद्रपाल, कमलेश, सियाराम, शत्रोहन के अलावा खंजनपुर गांव निवासी राम सरन और छह अन्य साथियों ने कुुल्हाड़ियों से जानलेवा हमला किया है। वन विभाग की ओर से घटना की तहरीर थाना मैलानी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें