28 घंटे में दो लाख महिलाओं के यात्रा करने का अनुमान
बरेली रीजन के चार डिपो में 48 घंटे के दौरान दो लाख से ज्यादा महिलाओं के यात्रा करने का अनुमान है। रोडवेज संख्या विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2022 में रक्षाबंधन पर 24 घंटे में 90,000 से ज्यादा महिलाओं ने रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लिया था। इस बार सरकार ने बहनों के लिए इस सुविधा का लाभ 48 घंटे के लिए दी है। रीजन के सभी डिपो की ईटीएम में मंगलवार रात से महिलाओं के लिए शून्य किराये की सुविधा अपडेट कर दी गई है।
आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर बसों के फेरों को बढ़ाया गया है। किसी रूट पर बसों को लेकर कोई समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है।