फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर दिया मतदान का सदेश

विज्ञापन
स्कूटी रैली निकालकर मतदान का संदेश देतीं महिलाएं।
विज्ञापन
बरेली। चौदह फरवरी को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होगा। इस दिन लोकतंत्र के भाग्य विधाता यानी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सोमवार को महिलाओं ने पांच किलोमीटर तक स्कूटी रैली निकालकर लोगों से मतदान का आह्वान किया। साथ ही, कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भी मतदान की अहमियत बताई।
विज्ञापन

मंगलवार को संजय कम्युनिटी हाल में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने 14 फरवरी को विधानसभा सामान्य निर्वाचन में निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन के अपनी इच्छानुसार मतदान करने की अपील की। किसी तरह की समस्या होने पर चुनाव हेल्पलाइन पर संपर्क करने का सुझाव दिया। इसके बाद मतदाता जागरूकता महिला स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली संजय कम्युनिटी हाल से चौकी चौराहा, विकास भवन, श्यामगंज होते हुए स्टेडियम पर संपन्न हुई। यहां एसएसपी, सीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार और अन्य अधिकारियों ने समापन तक रैली की अगुवाई के साथ ही लोगों मतदान की अपील की। रैली में सहायक अध्यापिका, स्वैच्छिक संगठनों की प्रतिनिधि महिलाएं, महिला कल्याण अधिकारी सोनम शर्मा, संरक्षण अधिकारी संध्या जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन गंगवार, जिला समन्वयक रिंकी सैनी, परामर्शदाता रसना गुप्ता व अन्य महिला कर्मचारी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें