फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराब दुकान न हटने पर महिलाओं का दोबारा किया प्रदर्शन

Sat, 12 Sep 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। कसूमरा गांव की महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने की मांग करते हुए शुक्रवार को दोबारा प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि 30 जुलाई को भी प्रदर्शन किया गया था, तब तहसील प्रशासन ने दुकान हटवाने का आश्वासन दिया था। 40 दिन बीतने के बाद भी दुकान नहीं हटाई गई, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि शराबी आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं। इससे बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदार अतुल सिंह, आबकारी निरीक्षक बृजेश यादव और पुलिस पहुंची। तहसीलदार ने बताया कि प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को दुकान को जल्द ही गांव से कहीं और स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया गया है। इसी के साथ तीन घंटे चले प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें