फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इफको ऑफिसर्स यूनियन के अध्यक्ष बने विपिन

Sat, 12 Sep 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
इफको आंवला। ऑफिसर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल और महामंत्री अनिल कुमार दुबे निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी दीप शिखा ने बताया कि न्यू क्लब में शुक्रवार सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे हुए मतदान में 301 मतदाताओं ने वोट डाले। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। तीन साल के कार्यकाल वाले इफको आंवला ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री के पद को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह और उत्सुकता का माहौल बना रहा है। परिणाम की घोषणा होने पर अध्यक्ष पद के लिए विपिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोशन लाल, महामंत्री अनिल कुमार दुबे, संयुक्त सचिव अजेंदर सिंह कटारिया, कोषाध्यक्ष आदित्य वर्मा को विजयी घोषित किया गया। इसके साथ ही 11 सदस्य कार्यकारिणी के लिए निर्वाचित पंकज खंडेलवाल, विजय कुमार शर्मा, दुर्जन सिंह, रजनीश भार्गव, अजय कुमार, सत्येंद्र कुमार, रजनीश पंत, राजीव कुमार सागर, जेजे सिंह, सुरेंद्र प्रताप, विनीत कुमार को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें