फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार, उद्योग और निवेश में भी आगे आएं महिलाएं : श्रद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य वक्ता का सुझाव- एकजुटता की भावना से महिलाएं बन सकेंगी अपराजिता
विज्ञापन


बरेली। एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़ी होकर महिलाएं व्यक्तिगत जीवन के साथ ही सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन ला सकती हैं। गृहस्थी समेत उद्योग, व्यापार और निवेश में महिलाओं को आगे आना होगा। एकजुटता की भावना से महिलाएं अपराजिता बन सकती हैं। सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन महिला विंग की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में बरेली क्लब में आयोजित कार्यक्रम में ये बातें प्रेरक वक्ता श्रद्धा खंडेलवाल ने कहीं।
उन्होंने कहा कि कई महिलाओं ने अपने अथक प्रयास से साबित किया कि वह सिर्फ पारंपरिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं। आधी आबादी व्यापार, उद्योग, सेवा क्षेत्र और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। अंक ज्योतिषी पूजा सिंघल ने वर्ष 2026 में आर्थिक प्रवृत्ति, निवेश के अवसर, महिलाओं की भूमिका की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला विंग की अध्यक्ष अमिता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की प्रगति सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं। इसका सकारात्मक प्रभाव परिवार, समाज और राष्ट्र पर पड़ता है। जब महिलाएं आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त होती हैं तो समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं।

सोना-चांदी शृंगार के साथ निवेश का जरिया भी
सराफा कारोबार से जुड़ीं विनीता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की प्रवृत्ति गहने जुटाने की होती है। वर्तमान में सोने-चांदी के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। जिन महिलाओं ने बीते साल तक गहने खरीदे थे, आज उनकी कीमत दोगुनी हो गई है। महिलाओं में सोने के प्रति आकर्षण से ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जात था। सोने-चांदी के गहने अब शृंगार ही नहीं, निवेश का मजबूत जरिया बन गए हैं।
विज्ञापन


घबराएं नहीं... सफलता में छिपा होता है संघर्ष
संगठन सचिव अंबुज गुप्ता ने बताया कि कामयाबी में संघर्ष छिपा होता है। प्रत्येक की अपनी कहानी होती है। इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। खुद में सकारात्मक ऊर्जा का संचार जरूरी है। बताया कि सहभागिता आधारित गतिविधि और संवाद सत्र से महिलाओं को आपसी विचारों को समझने और सीखने का अवसर मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम और नववर्ष की शुभकामनाओं से कार्यक्रम संपन्न हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें