फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे लेकर आईं महिलाएं बोलीं, शराब नहीं बिकने देंगे 

Mon, 16 Apr 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
women
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के सामने देशी शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। गुस्साई महिलाओं ने दुकान के बैनर फाड़ डाले। उग्र महिलाओं को देखकर सेल्समैन भाग निकले। एक सेल्समैन को महिलाओं ने डंडा लेकर दौड़ा लिया। महिलाएं दुकान में आग लगा देना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने पहुंचकर उन्हें शांत कराया। महिलाओं का पक्ष था कि अगर यह दुकान खुलती है तो उनके घर तबाह हो जाएंगे। पुलिस ने हंगामे को देखते हुए दुकान बंद करा दी। 

विज्ञापन

पीएसी आठवीं वाहिनी के पास स्थित राजीव नगर कॉलोनी में देशी शराब की दुकान खोली गई है, जिसके विरोध में रविवार को कॉलोनी की मुन्नी देवी, भगवती, माया देवी, कमलेश, शिवानी सुषमा, सुनीता, पिंकी गुप्ता, ऊषा, आशा, गीता, पूजा समेत दर्जनों महिलाओं ने शराब भट्टी के सामने प्रदर्शन किया। उनके पास लाठी व डंडे थे। महिलाओं का कहना है कि हम शराब भट्टी को नहीं खुलने देंगे। उनका कहना था कि शराब भट्टी के पास शराबी छेड़छाड़ करते हैं। वहीं खड़े होकर टॉयलेट करते हैं, जिससे महिलाओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। शराब की वजह से उनके परिवारों में बवाल होता है। महिलाओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन चौकी इंचार्ज नकटिया को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें