घर से भागी महिला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
तिलहर में पति और तीन बच्चों को नशे की गोलियां खिलाकर महिला नकदी, जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई। बुधवार सुबह बेहोशी की हालत में चारों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पूरी तरह होश में आने पर पीडि़त ने आपबीती सीओ को सुनाई।
ये भी पढ़ें- मैजिक-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में एक महिला की मौत, 14 घायल
नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अब्दुल हसन की पत्नी शहनाज बानो ने मंगलवार रात सबको खाना खिलाने के बाद 10:30 बजे चाय बनाई। उसने चाय उसे और 12 वर्षीय पुत्र अनस, छह वर्षीय पुत्री अरीबा और चार वर्षीय पुत्र अफसान को पिलाई।
चाय पीने के बाद वह बच्चों के साथ झोपड़ी में सो गई। वह आंगन में सो गया। बुधवार सुबह सात बजे छोटे भाई जबर हसन ने उसे जगाया, वह बेहोशी की अवस्था में उठा, देखा कि पत्नी घर पर नहीं थी। बच्चे बेहोश पड़े हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
लगभग नौ बजे परिजन सभी को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाल सुनील अहलावत, वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक बीके मौर्य अस्पताल पहुंचे और पीड़ित अब्दुल हसन से मामले की जानकारी ली।
आरोप लगाया कि पत्नी घर में रखी 35 हजार की नकदी, सोने-चांदी के लगभग 25 हजार की कीमत के जेवर साथ ले गई है। कोतवाल सुनील अहलावत ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।