फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शेयर बाजार, बचत योजनाएं, डिजिटल बैंकिंग से रूबरू हुईं महिला उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिलाओं को शेयर बाजार के मूल सिद्धांत, जोखिम प्रबंधन, लंबी अवधि के लाभ, साइबर सुरक्षा समेत अन्य विषयों की जानकारी देने के लिए शनिवार को सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की लेडीज विंग की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। यहां विशेषज्ञों ने तमाम जानकारियां दीं।
विज्ञापन

अमिता अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं घर के साथ ही समाज, बाजार, डिजिटल दुनिया में सक्रिय भागीदार हैं। लैब ग्रोन डायमंड सत्र में उद्यमी निधि अग्रवाल ने डायमंड को पर्यावरण के अनुकूल बताया। उन्होंने आभूषण की बारीक जानकारी दी। साइबर क्राइम, डिजिटल सुरक्षा पर वरिष्ठ विशेषज्ञ शालू यादव ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल लेनदेन की सावधानी पर चर्चा की।
इस दौरान महिला विंग की संगीता अग्रवाल, संगीता कटरू, नीलू मेंदीरत्ता, निधि, सुरभि अग्रवाल, अंबुज गुप्ता व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इंटरनेट इस्तेमाल करने के दौरान सतर्क रहें महिलाएं
साइबर विशेषज्ञ ने महिलाओं को इंटरनेट का प्रयोग करने के दौरान सतर्कता बरतने का सुझाव दिया। संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करने को कहा। साथ ही, किसी धोखाधड़ी प्रकरण की शिकायत दर्ज कराने में देर न करने का सुझाव दिया। बैंकिंग सत्र में दीपिका ने खातों की सुरक्षा, बचत योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग के लाभ बताए। शेयर बाजार पर निवेश सलाहकार राजीव सिंघल ने जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें