फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजस्थानी लहंगे में सज रही महिलाएं, युवकों को लुभा रहा लखनवी चिकन

Fri, 25 Apr 2025 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सहालग के समय में कपड़ों का अपना ही महत्व होता है। हर कोई नए-नए परिधान में सजाना चाहता है। अक्षय तृतीया व सहालग को देखते हुए कपड़ों के शोरूम में रौनक है। ग्राहक को नई-नई वैरायटी आकर्षित कर रही है। इस कारण रात तक लोगों की भीड़ दुकान पर उमड़ रही है। महिलाओं को राजस्थानी लहंगा और युवकों को लखनवी चिकन का कुर्ता भा रहा है।
विज्ञापन

शादी के सीजन में महिलाओं को राजस्थानी व पंजाबी लहंगे खूब लुभा रहे है। लहंगे के साथ गाॅउन, क्रॉप टॉप, नायरा, लांचा, गाउन, डिजाइनर मिडी, वेस्टन ड्रेस की मांग कर रही हैं। व्यापारियों ने मांग को देखते हुए पूरी रेंज बाजार में सजा रखी है। दुकानदार बताते है कि रेडिमेड कपड़े दिल्ली कोलकाता, गुजरात आदि जगह से मंगवाए जा रहे हैं। सहालग को देखते हुए कंपनियों को पहले से ही ऑर्डर दे दिए थे जिससे अब आसानी हो रही है।

युवकों को भा रहा इंडो वेस्टन
- महिलाओं के लिए कपड़ों में कई तरह की वैरायटी होती है, लेकिन पुरुषों के लिए सीमित ही वैरायटी बाजार में आती है। शादी में पहनने के लिए एक ओर जोधपुरी शेरवानी पसंद की जा रही है तो वही इंडो वेस्टन भी युवाओं को खूब भा रहा है। जींस के साथ कुर्ता भी युवक पसंद कर रहे है। बाजार में इस समय लखनवी चिकन की तमाम वैरायटी बाजार में आई हुई हैं जो ग्राहकों को लुभा रही है। बाजार में पांच सौ रुपये से चिकन के कुर्ता पैजामा की शुरुआत हो रही है जो दो हजार रुपये तक है। बच्चों के लिए भी तमाम वैरायटी बाजार में आई हुई है। दुकानदार बताते है कि ट्यून ड्रेस, काॅट सूट, काॅटन सूट, फैंसी ड्रेस, शर्ट, इंडो वेस्टन, डेनिम, कार्गाे, अफगानी आदि वैरायटी बाजार में आई हुई है।
विज्ञापन


बयान फोटो
- सहालग के समय बाजार में ग्राहक की आमद हो रही है। महिलाओं, बच्चों, पुरुषों की तमाम वैरायटी शोरूम में उपलब्ध है। - नरेंद्र गुप्ता, सीएमडी, सलेक्शन प्वाइंट

- शादी के सीजन में ग्राहक इंडो वेस्टन की मांग ज्यादा है। गर्मी को देखते हुए ग्राहक लखनवी चिकन के कपड़े भी ग्राहक पसंद कर रहा है। - अमर जीत सिंह रिंकू, संचालक, फैशन प्वाइंट
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें