परिजनों के अनुसार, रात करीब सवा एक बजे आरजू आसमीन पानी पीने के लिए उठी तो अपने बाल कटे देखकर शोर मचाया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य जागे। आसरीन बानो, इशरत की बेटी आरजू आसमीन, हामिद की बेटी शानवी और सबा आसमीन के बाल कटे मिले। सूचना पर रात में ही मझगईं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सुबह जानकारी फैलने पर घर के बाहर ग्रामीण जुट गए।
करीब दस साल पहले क्षेत्र में सामने आए चोटी कटवा के मामलों की भी चर्चा होने लगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
प्रभारी सीओ पलिया शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घर में किसी के भी आने-जाने की कोई संभावना नहीं है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।