फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम निशरतगंज में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव निवासी मोर सिंह मौर्य ने बताया कि उनकी पत्नी जोगवती (32) मानसिक बीमार थी। वह परिवार और आस-पड़ोस के लोगों से अकारण कहासुनी करती रहती थी, लेकिन उसकी बात का कोई बुरा नहीं मानता था। बताते हैं कि मंगलवार को उनका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। परिजन जब घर पहुंचे तो उसका शव लटका मिला। उसके बाद महिला के शव को नीचे उतारा गया। परिचितों के अनुसार, महिला को तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना पर भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर से जोगवती के पिता मोतीराम और मां मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि घटना के बाद दोनों पक्षों में सुलह की बात देर शाम तक चलती रही।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले में अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें