फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी जांच अधिकारी बनकर हुरहुरी पहुंची महिला पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। एक महिला फर्जी जांच अधिकारी बनकर गांव हुरहुरी पहुंचकर ग्राम प्रधान को रौब दिखाने लगी। हालांकि पंचायत सदस्य के आने के कुछ देर बाद उसकी हकीकत सामने आ गई। इस बीच मौका पाकर महिला रफ्फू-चक्कर हो गई। इसका वीडियो वायरल भी हुआ है।
विज्ञापन

विकास खंड के गांव हुरहुरी में एक महिला फर्जी जांच अधिकारी बनकर आ गई। उसने अनेक खामियों को लेकर महिला ग्राम प्रधान सुधा शाक्य से प्रश्न किए। इससे घबराईं ग्राम प्रधान ने जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी को फोन कर बुला लिया। उस दौरान फोन पर महिला ने रौब दिखाई। इसके बाद पंचायत भवन पहुंचे पंचायत सदस्य ने जब महिला से उसकी जान-पहचान व किस विभाग में कार्यरत हैं आदि की जानकारी ली तो वह सकापका गई। उसकी हकीकत सामने आने पर वह रोने लगी। अंत में मांफी मांगते हुए मौका पाकर वहां से निकल गई। इस मामले का वीडियो भी वायरल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें