फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ढाई साल की बेटी के साथ घर से निकली महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ढाई साल की बेटी के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने निकली महिला लापता हो गई। बालाजी विहार कॉलोनी (हार्टमन) निवासी धीरज कश्यप ने बताया कि पत्नी नेहा मंगलवार रात ढाई साल की बेटी अनन्या के साथ मौर्य मंदिर के पास एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने निकली थीं। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचीं तो रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। पड़ोसियों से जानकारी मिली कि नेहा को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अटा पट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ देखा गया है। धीरज ने प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन

स्विमिंग पूल गया दिव्यांग लापता
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर निवासी रामेश्वर दयाल ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा अर्जुन सिंह शनिवार दोपहर स्विमिंग पूल में नहाने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी अर्जुन का कोई सुराग नहीं लगा। किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें