कैंसर से ग्रसित थी महिला, पहले ही हो गई थी मौत
आईडीएसपी से जारी रिपोर्ट के अनुसार, शेरगढ़ निवासी 76 वर्षीय महिला बीते तीन सितंबर को शहर के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी। महिला कैंसर रोग से ग्रसित थी। लक्षण होने पर चार सितंबर को महिला का एच-1एन-1 सैंपल जांच के लिए निजी लैब भेजा गया था, लेकिन चार सितंबर की देर रात को ही महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि महिला की एच-1एन-1 संक्रमित होने की रिपोर्ट मंगलवार को आई है।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि निजी मेडिकल कॉलेज में महिला का इलाज चल रहा था। वह गंभीर कैंसर रोग से ग्रसित थी। गाइडलाइन के अनुपालन में मरीज की एच-1एन-1 की जांच हुई थी। हालांकि बुधवार को टीम मृतक महिला व अन्य संक्रमितों के घर जाकर सर्विलांस करेगी।