फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की गोली मारकर हत्या, बेड पर मिला लहूलुहान शव, पास में पड़ा था तमंचा

Tue, 03 Oct 2023 10:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बड़गांव में सोमवार शाम विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटना के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बड़गांव में सोमवार शाम को विवाहिता शशिबाला (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव बेड पर पड़ा मिला। बेड पर ही 315 बोर का अवैध हथियार (पौनिया) भी पड़ा था। पुलिस इसे हत्या मान रही है और कई पहलुओं से जांच में जुट गई है। देर शाम शशिबाला के चाचा हरपाल ने विवाहिता के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विवाहिता का पति सोमवार को अपनी भेड़-बकरी चराने गया था। घर पर उसका छोटा भाई था। भाई के मुताबिक वह बाहर से जब घर लौटा तो देखा कि उनकी भाभी शशिबाला का शव कमरे में बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था और पास में पौनियां पड़ी थी। दुर्वेश की सूचना पर कई लोग इकट्ठे हो गए। 

ये भी पढ़ें- UP: साली ने बनाया पेट दर्द का बहाना, जीजा ने किया दवा दिलाने का ड्रामा, फिर रात में हुआ कुछ ऐसा घरवाले परेशान
विज्ञापन

 

एक घंटे बाद दी पुलिस को सूचना 

शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया। परिवार वालों ने एक घंटे तक इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। अन्य लोगों की सूचना पर काफी देर बाद पुलिस पहुंची। पुलिस ने शशिबाला के पति को बुलाया और अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद आंवला सीओ दीपशिखा, कोतवाल राजेश कुमार और चौकी प्रभारी पुलिस के साथ गांव पहुंचे और जानकारी रामपुर जिले के थाना शाहाबाद के गांव परम में मृतका के मायके वालों को दी। 

विज्ञापन

देर रात मायके वाले भी गांव पहुंचे। रात नौ बजे के आसपास शव का पंचनामा भरा गया। फॉरेंसिक टीम ने भी गांव पहुंचकर जांच की। मौके से साक्ष्य भी जुटाए। शुरूआत में दो गोली मारने की चर्चा चल रही थी। फोरेंसिक टीम की जांच में एक गोली लगी होने की पुष्टि हुई। मायके वालों ने बताया कि शशिबाला की हत्या की गई है। 

दो बच्चों के सिर से छिना मां का साया 

विवाहिता का पति भेड़-बकरी पालता है। बड़ा भाई बाहर रहकर मजदूरी करता है। एक भाई मानसिक रूप से कमजोर है और सबसे छोटा भाई दुर्वेश कक्षा 10 का छात्र है। शशिबाला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। अब उनके सिर से मां का साया छिन गया है। 

कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनाक्रम संदिग्ध लग रहा है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें