फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क-मोहब्बत, धोखा और बर्बादी के बाद महिला ने लिखी मंत्री महोदया को चिट्ठी

Thu, 15 Nov 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
torture - फोटो : डेमो
विज्ञापन

हो सकता है कि वो महिला जिसकी जिंदगी एक शख्स ने धोखा देकर बर्बाद कर दी अब पछता रही हो लेकिन यहीं पर वही पुरानी कहावत याद आती है कि अब पछताए होत का जब चिड़िया चुग गई खेत। 

विज्ञापन


इस मामले में गलत कौन है यह बात अलग है लेकिन जहां तक बात पहुंची है और अगर उसे कहानी के अंत के रूप में देखा जाए तो वह किसी बड़े हादसे के कम नहीं है। दरअसल, एक युवक ने एक शादीशुदा औरत की जिंदगी में ऐसी सेंध लगाई कि उसे बर्बादी के सिवा कुछ न मिला। 

पहले उस युवक ने उस औरत का तलाक कराया। फिर शादी के बहाने अपने प्यार में फांसा और फिर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। बात यहीं खत्म नहीं हुई। उसने महिला से शादी की और कुछ दिनों के बाद दहेज के बहाने जुल्म करने लगा। रोज मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


लेकिन महिला के सब्र का बांध तब टूट गया जब उसका पति उसे अपने दोस्तों के सामने पेश करने की कोशिशें करने लगा। विरोध करने पर महिला को घर से निकाल बाहर किया। इसके बाद ही पीड़ित महिला ने महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी को चिट्ठी लिखी और आपबीती उजागर की। 

घटना देवरनिया थाने की बताई जा रही है। जिस शख्स पर आरोप है उसका नाम दानिश है। पता चला है कि दानिश के कारण ही उस औरत को पति ने तलाक दिया था। इसी के बाद दानिश ने महिला पर दबाव बनाना शुरू किया। उससे कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धोखाधड़ी करके ही शादी भी की। अब जबकि महिला बेघर है तो उसे मंत्री महोदया से न्याय की उम्मीद लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें