फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गलत खून चढ़ने के बाद इलाज से महिला स्वस्थ, डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल स्थित पैथोलॉजी की गलत ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से बी निगेटिव खून चढ़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती महिला शुक्रवार को डिस्चार्ज हो गई। इधर, एडी एसआईसी ने जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन से गलत रिपोर्ट देने के मामले में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

कटरा चांद खां निवासी नीरज की पत्नी राधा की जांच के बाद जिला अस्पताल ने ब्लड ग्रुप बी निगेटिव बताया था। इसी रिपोर्ट पर एक निजी अस्पताल ने खून चढ़ा दिया। इससे राधा की हालत बिगड़ गई। दूसरी यूनिट चढ़ाने के लिए जब रक्त लेने आईएमए ब्लड बैंक पहुंचे तो जांच में ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव पाया गया। पुष्टि के लिए एक अन्य ब्लड बैंक से जांच कराने पर भी बी पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। इस पर नीरज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संबंधित पैथोलॉजी के लैब टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में किसी और को गलत खून न चढ़े। करीब चार दिन तक राधा का निजी अस्पताल में इलाज चला। शुक्रवार को हालत सामान्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें