फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला ने घर में किया खुद का गर्भपात, बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 45 वर्षीय महिला ने घर में ही अपना गर्भपात कर लिया और थैले में भ्रूण ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। निगरानी रख रहे बेटे ने मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर भ्रूण बरामद कराया। पोस्टमार्टम में पांच माह का बालक भ्रूण निकला।
विज्ञापन

गोंडा का मूल निवासी परिवार कैंट क्षेत्र की एक कॉलोनी में कई साल से रह रहा है। घर के मुखिया सैन्य क्षेत्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। परिवार में उनकी 45 साल की पत्नी और 20 साल का बेटा है। उनके बेटे ने शुक्रवार शाम कैंट थाना प्रभारी राजेश यादव को कॉल की। बताया कि उसकी मां गर्भवती थी। मां ने कोई दवा खाकर अपना गर्भपात कर लिया। खुद ही भ्रूण निकालकर एक थैले में रख दिया। फिर वह घर से चुपचाप थैला लेकर निकली और उसे थोड़ी दूर पर झाड़ियों में फेंककर चली आई।
बेटे ने पुलिस को बताया कि वह भी मां की लगातार निगरानी कर रहा था। वह मां के पीछे गया और उसने थैला खोलकर देखा। थैले में मृत भ्रूण रखा हुआ था। बेटे ने थैले व भ्रूण का फोटो ले लिया। उसने इंस्पेक्टर को बताया कि मां ने घर में ही दवा खाकर गर्भपात कर लिया है जो गलत है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बेटे की शिकायत पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। महिला ने ऐसा क्यों किया ? इसकी जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें