फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हनीट्रैप गिरोह की महिला गिरफ्तार, बदनामी का डर दिखाकर लोगों से करती थी वसूली

Sat, 29 Mar 2025 11:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में हनीट्रैप गिरोह की महिला मुन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नवाबगंज निवासी युवक ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसी मामले में इसका नाम सामने आया था। 
विज्ञापन
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लोगों को बदनामी का डर दिखाकर वसूली करने वाली हनी ट्रैप गैंग की मुन्नी को बारादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। माधुरी गिरोह की यह महिला लोगों को हनीट्रैप कर उनका वीडियो बनाती थी, फिर बदनामी का डर दिखाकर उनसे रुपये वसूलती थी। 

विज्ञापन


नवाबगंज निवासी युवक ने बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि शीतल नाम की युवती ने संजय नगर स्थित मकान में बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशा दे दिया। उसके बाद उससे सोने के जेवर व नकदी छीन ली थी। उसे निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बना लिया और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। 

ये भी पढ़ें- UP: ट्रेन के साथ चढ़ा था दरिंदा, गेट पर अकेली देख किशोरी को लेकर कूदा; स्टेशन के पास हुई दरिंदगी की फुल स्टोरी
विज्ञापन


युवक ने माधुरी, शीतल उर्फ रीना, सत्यवीर आदि के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पहले माधुरी पाल, शीतल उर्फ रीना, मधु भारती और सत्यवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विवेचना के दौरान सामने आया था कि हनी ट्रैप गैंग में किला छावनी निवासी मुन्नी भी सक्रिय थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह फरार हो गई थी। मुखबिर और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मुन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

माधुरी के बहकावे में आकर पुरुषों को करने लगी ब्लैकमेल
मुन्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि हनी ट्रैप गिरोह की सरगना माधुरी है। वह उसकी साथी रीना उर्फ शीतल और सत्यवीर के झांसे में आ गई थी और पुरुषों को ब्लैकमेल कर उनसे वसूली करने लगी। जो भी रुपया वसूली में मिलता था, वह सबको बंटता था। 

ये भी पढ़ें- चार बच्चों का कत्ल... बाप ने खुद भी दी जान: 'आंखें मूंदता हूं तो दिखते हैं बच्चे और बेटा', बाबा का छलका दर्द

वह किला थाना क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय रहती थी। बारादरी थाने के इस मुकदमे में नाम खुलने के बाद मुन्नी दिल्ली में छिपकर रह रही थी। इससे पहले उसने सत्यवीर के साथ मिलकर पीलीभीत के युवक को शिकार बनाया था। उसमें भी सत्यवीर के साथ मुन्नी जेल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोबारा हनीट्रैप से लोगों को शिकार बनाने लगी। कोर्ट ने मुन्नी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें