फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच लाख के लिए महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। पांच लाख की नकदी मायके से न लाने पर पत्नी की हत्या करने वाले दहेज लोभी पति को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर के रहने वाले राजेश उर्फ राजा को पुलिस ने रविवार देर रात शाही-मिर्जापुर रोड पर बहगुल नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राजेश ने अपनी पत्नी सुमन की पांच लाख नकदी मायके से न लाने पर शुक्रवार को जहर देकर हत्या कर दी। इस घटना में राजेश के साथ अन्य पांच परिजन भी शामिल रहे। मृतका सुमन के भाई विजय की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सभी छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। अन्य पांच लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें