फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता ने डॉक्टर पति और ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, लगाए कई आरोप

Wed, 30 Aug 2023 06:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। उनका आरोप है कि ससुराल में दहेज के लिए उनका उत्पीड़न किया जाता है। उन्होंने डॉक्टर पति और ससुराल वालों पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
पीड़ित ने बारादरी में दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में विवाहिता ने अपने डॉक्टर पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित विवाहिता ने दहेज की मांग करने वाले डॉक्टर पति और उसके परिवार के आठ सदस्यों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


हरुनगला निवासी अंशु शर्मा ने बताया कि उनकी शादी तीन साल पहले डॉक्टर सुधीर शर्मा से हुई थी। शादी के बाद अंशु से रुपये और कार दहेज में लाने की मांग की जाने लगी। तीसरी विदा होने पर ससुर ने दहेज की मांग को लेकर गलत व्यवहार किया। 

पति और सास ने पीटा 

डॉ. सुधीर शर्मा और उसका भाई गौरव शर्मा भी मारपीट करने लगे। परिवार के ही सुमित शर्मा और राजेश शर्मा भी रुपये की मांग करते थे। अंशु ने अपने पति डॉक्टर सुधीर शर्मा से शिकायत की तो उसने परिवार का पक्ष लिया और सास सरला शर्मा के साथ मिलकर अंशु की पिटाई कर दी। सूचना पर अंशु के भाई आए तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। 

अंशु का आरोप है कि वह अपने पति के क्लीनिक पर गई तो वहां सुधीर और उसके भाई गौरव ने दोबारा मारपीट कर दी। अंशु की शिकायत पर बारादरी थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि विवेचना में स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें