फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झोपड़ी में रहने वाली महिला तीन करोड़ की जमीन की मालकिन... कानों-कान न थी खबर, लेखपाल कर गया बड़ा खेल

Sat, 25 Jan 2025 06:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने निलंबित लेखपाल के गिरोह की एक महिला को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि लेखपाल ने महिला को मालकिन बनाकर तीन करोड़ रुपये की जमीन के बैनामे कराए थे। 
विज्ञापन
आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जमीन कब्जाने के मामले में जेल भेजे गए निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार के भूमाफिया गिरोह की करतूतें लगातार सामने आ रही हैं। इस गिरोह ने शहर में कई जमीनें कब्जा रखी थीं। यह गिरोह विवादित जमीनों को अनुसूचित जाति की महिलाओं को आगे करके हड़प लेता था। इस गिरोह की सदस्य पीलीभीत के जहानाबाद थाने के गांव गोछ निवासी रेनू को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


महिला झोपड़ी में रहती थी लेकिन गिरोह ने उसे कागजों में करोड़ों की जमीन का मालकिन बनाकर बैनामे कराए लिए। उससे करीब तीन करोड़ की जमीन के आठ बैनामा कराए गए और बदले में 15 हजार रुपये ही दिए गए। उसके नाम से विवादित जमीनों की खरीद फरोख्त की जाती थी। उसने भी यह स्वीकार किया है कि उसके पास कोई भी जमीन नहीं है। अब पुलिस को आरोपी ट्रांसपोर्टर और उसके मैनेजर की तलाश है।

विज्ञापन

लेखपाल के गिरोह में रसूखदारों की फौज
निलंबित चकबंदी लेखपाल सावन कुमार के गिरोह में रसूखदारों की फौज शामिल है। आरोपी लेखपाल और उसके साथी को जेल भेजा जा चुका है। उसके गिरोह में बड़े ट्रांसपोर्टरों से लेकर प्रॉपर्टी डीलर तक शामिल हैं। उसको फाइनेंसरों का साथ मिला तो उसने जमीन पर कब्जे के लिए पैंतरों का इस्तेमाल शुरू कर दिया। सावन का दिमाग और फाइनेंसरों का रुपया लगा तो शहर में बेशकीमती जमीन पर कब्जे शुरू हो गए। 

सावन के गिरोह में फाइनेंसर के तौर पर अंकिश त्रिपाठी, अक्षित सिंह और विजय अग्रवाल जैसे लोग शामिल हैं। रजिस्ट्री दफ्तर से लेकर न्यायालय तक को गुमराह कर आदेश लेने का काम सावन करवाता था। ऐसे कामों में फाइनेंसर रुपये लगाते थे। ट्रांसपोर्टर व पेट्रोल पंप समेत कई प्रतिष्ठानों का मालिक बताया जा रहा विजय अग्रवाल भी लेखपाल गिरोह के मुकदमों में नामजद होने के बाद से लापता हो गया है। सूत्रों के मुताबिक विजय अग्रवाल ही गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें