आंवला। सत्यवती का फाइल फोटो-स्वजन
आंवला। रामनगर रोड पर नूरपुर मढ़ी के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में नूरपुर गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला सत्यवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
वृद्धा के परिजनों के अनुसार सत्यवती बीमार थी। अपने रिश्तेदार के साथ नगर से दवाई लेकर दोपहर दो बजे गांव लौट रही थी। बाइक पर महिला की पौत्री भी थी। तभी पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी और दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार अन्य दो लोग मौके से भाग गए, जबकि बाइक चालक भी हादसे में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल ले आई। वृद्धा के परिजनों ने मामले में थाना पुलिस को तहरीर दी है। संवाद