फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने महिला का पोस्टमाॅर्टम कराया है। थाना क्षेत्र के कुइंया उगनपुर गांव निवासी अधिवक्ता सूरजपाल ने बताया कि उनका भाई दुर्ग पाल 31 जुलाई को अपनी पत्नी गुड्डी देवी (40) को दवाई दिलवाने भोजीपुरा गए थे। दवाई लेकर वापस बाइक से घर आ रहे थे। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के विलवा पुल के पीछे बाइक पर सवार तीन लड़के आ रहे थे। वह तेज गति व लापरवाही से बाइक चला रहे थे। उन्होंने दुर्गापाल की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें गुड्डी देवी गंभीर घायल हो गई, जिन्हें लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान बुधवार को गुड्डी देवी की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें