शीशगढ़। खेत में खाद डालने गया ग्रामीण नदी में डूब गया। उसकी पत्नी ने गांव के एक अन्य ग्रामीण पर उसकी पति को नदी में डुबाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। शीशगढ़ थाने की पुलिस चौकी बंजरिया के गांव सियाठेरी निवासी आरती ने दी तहरीर में बताया कि उनके 32 वर्षीय पति राजपाल को एक ग्रामीण मंगलवार सुबह खेत में खाद डलवाने के लिए ले गया। उनका आरोप है कि खाद डालकर वह तो अपने घर आ गया, लेकिन उनके पति वापस नहीं आए। उपरोक्त से जानकारी करने पर उसने कोई जानकारी नहीं दी। महिला को आशंका है कि उसके पति को उक्त ग्रामीण ने नदी में धकेल दिया है। चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि युवक नदी में डूबा है। गोता खोरों द्वारा तलाश कराई जा रही है। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद